Breaking News

मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

बदायूं आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व एवं निर्देशन में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 : मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षाशास्त्र विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ वंदना वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में संरचनात्मक बदलाव, डिजिटल शिक्षा की चुनौती, शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान एवं नवाचार की कमी जैसे मुद्दों की ओर छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ प्रीति वर्मा ने आधारभूत ढाँचा – विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पर्याप्त संसाधन, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय और तकनीकी सुविधाओं,शिक्षक की भूमिका,
नीति का प्रायोगिक क्रियान्वयन संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। समाजशास्त्र विभाग से डॉ इति अधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ सरला चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों के बारे में बताते हुए इसके समाधानों पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया आधारभूत ढाँचे का सुदृढ़ीकरण,डिजिटल शिक्षा का विस्तार,शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम,भाषा नीति में लचीलापन,निजीकरण पर नियंत्रण एवं अनुसंधान को प्रोत्साहन देकर इन चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रिया पटेल द्वारा किया गया।अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डाइट ऑडिटोरियम में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, 2027 में फिर सरकार बनाने का आह्वान

Spread the loveis बदायूं। स्थानीय डाइट ऑडिटोरियम में बदायूं विधानसभा का भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन …

error: Content is protected !!