Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ओज़ोन दिवस पर शपथ, नाटक और भाषणों के माध्यम से जागरूकता

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ओज़ोन दिवस पर शपथ, नाटक और भाषणों के माध्यम से जागरूकता*

बदायूं रोड स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल में  अंतर्राष्ट्रीय ओज़ोन दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा में ओज़ोन प्रतिज्ञा के साथ हुई, जिसमें सभी विद्यार्थियों  और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण तथा ओज़ोन परत को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने ओज़ोन परत के महत्व पर एक रोचक नाट्य प्रस्तुति भी दी, जिसमें प्रदूषण से होने वाले दुष्प्रभाव और ओज़ोन परत को बचाने के उपायों को सरल व मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाषण भी प्रस्तुत किए, जिनमें ओज़ोन परत को “धरती की सुरक्षा ढाल” बताते हुए इसे बचाने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालय में ओजोन दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ । इस प्रतियोगिता में  कक्षा 8 से निर्भय पराशरी, कक्षा 7 से विराट राठौर, निर्भय पाठक, आराध्या और अनमोल, कक्षा 6 (मेजर ध्यान चंद) से समर्थ मौर्य, कक्षा 6 (सी.वी रमन) से अली हुसैन,   कक्षा 5 से (रविन्द्र नाथ टैगोर) से श्रृष्टि ,  कक्षा 5 (भीम राव अंबेडकर) से श्रद्धा, कक्षा 4 (एच. जे, भाभा) से अयान  , कक्षा 4 (लता मंगेशकर) से राम शंखधा र , कक्षा 4 (जे. सी. बोस) से भुवनेश ,  कक्षा 3 से (महाराणा प्रताप) से आराध्या,  कक्षा 3 (रतन टाटा) से अमन प्रथम स्थान पर रहें। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने सभी को पर्यावरण मित्र जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया और विद्यार्थियों को ओज़ोन परत के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि ओज़ोन दिवस युवाओं को जागरूक करता है कि वे प्रदूषण कम करने और पर्यावरण को संरक्षित करने की दिशा में कार्य करें। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को देखते हुए उनकी प्रशंसा की और उनका मनोबल बढ़ाया। इस प्रकार यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, प्री प्राइमरी कॉर्डिनेटर राखी गुप्ता,  रूबी मौर्य,  मुनीश शर्मा, आकांक्षा गौतम, प्रशांत सिंह,  विशेष चौहान,  दीक्षा वार्ष्णेय, साक्षी गुप्ता, रागिनी मिश्रा,  ट्विंकल जैन, ऐश्वर्या माहेश्वरी, प्रीति श्रीवास्तव, प्रज्ञा वार्ष्णेय  पारस चंद्र, विश्वदीपक शर्मा (पी.टी.आई.) अंजली सिंह, साक्षी सिंह, शिवानी सिंह, नाहिद सैफी, शिफा सैफी, श्रुति कीर्ति, वंशिका माहेश्वरी, अफ़्शीन सिद्दीकी,   रंजना राठौर,  दीक्षा राठौर, काजल राठौर, प्रिया सैनी, रश्मि शर्मा, निकिता गुप्ता, अर्शी सैफी, विदित राघव,  तनुष्का माहेश्वरी शालिनी शर्मा प्रिंस परमार, सिदरा खान,  तैबा  फात्मा, अनामिका सिंह विजय कुमार सक्सेना, शिवओम शर्मा,आलिया तारिक और हर्षित  शर्मा उपस्थित रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!