Breaking News

मां ने बेटी के साथ की मारपीट, चार पर हुई एफआईआर

Spread the love

मां ने बेटी के साथ की मारपीट, चार पर हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव परौली की एक किशोरी के साथ उसकी मां समेत चार लोगों ने रंजिशन

मारपीट कर घायल कर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मां समेत चार लोगों के खिलाफ घटना की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

पीड़ित शिवानी पुत्री कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उसकी मां विमला देवी व परिवार के लोग उसके साथ गलत व्यवहार करते हुए रंजिशन मानने लगे है। बात-बात पर उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। रविवार की दोपहर इसी के चलते उसकी मां विमला देवी, चाचा पनवेश्वरी पुत्र सुम्मेरी, ताई भानवती पत्नी शिशुपाल एवं तहेरी बहन सोनम पुत्री शिशुपाल ने उसके साथ गाली-गौलच करते लात-घूसों से जमकर मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त घटना के संबंध में पुलिस ने शिवानी की ओर से उक्त चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व थायरॉयड दिवस पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज गाजीपुर में जटिल थायरॉयड कैंसर का सफल ऑपरेशन

Spread the love पवन मिश्रा गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर के ईएनटी …

error: Content is protected !!