Breaking News

करियामाई गोशाला की दशा दयनीय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

करियामाई गोशाला की दशा दयनीय, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के गांव करियामई की गौशाला में गोवंशों की हालत खराब होने पर उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें यूनियन के युवा जिला महासचिव ऋषभ चौधरी ने कहा है कि शनिवार को उनकी टीम करियामई गौशाला पहुंची। यहां कई गोवंश मृत अवस्था में पाए गए। इसके अलावा गौशाला में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट मिली तथा गोवंशों की हालत काफी खराब थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की। मगर किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके बाद सोमवार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिल्सी तहसील कार्यालय पर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा उक्त मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी। इस मौके पर बिक्रम सिंह, धीरेंद्र पाल, ज्ञानेंद्र सिंह, चंद्रसेन आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …