Breaking News

संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के नेतृत्व में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के नेतृत्व में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी भाषा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल व मुख्य अतिथि डॉ सोनरुपा विशाल द्वारा दीप प्रज्जवलित कर और कार्यक्रम संयोजक डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य और समस्त शिक्षकों द्वारा पुष्पार्पण कर किया गया।
प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि हिन्दी भाषा उत्सव के द्वारा हिन्दी को उच्च स्तर तक पहुंचाने में अपना योगदान दिया जा सकता है। हिन्दी की उपयोगिता को विस्तार देना होगा इसके लिए हमारे विद्यार्थियों को पहल करनी होगी। डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ने कहा कि छात्र छात्राओं को हिंदी को समझने का एक सुअवसर प्राप्त हुआ। इसके द्वारा छात्र-छात्राओं में गीत, गजल एवं कविता को समझने का मौका मिला। साथ ही उनके मौलिक चिंतन को गति प्रदान होगी। कार्यक्रम संयोजिका डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम द्वारा बीए, एमए के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय काव्य, डॉ उर्मिलेश शंखधार व ग़ज़लों पर प्रोजेक्ट तैयार किये जाने में सहायता प्राप्त हुई।
मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कवयित्री डॉ सोनरुपा विशाल ने कहा- मैं उनसे जन्मी नदियां हूं मेरे दोनों छोर पिता। उन्होंने कहा कि हिन्दी भाषा का दिवस एक दिन नहीं हमारा रोज है। डॉ नवीन ने कविता के द्वारा आज के परिवेश पर प्रकाश डाला। सरस्वती वंदना जिकरा ने प्रस्तुत की।गुलिस्तां बी ने कविता प्रस्तुत की। आन्या साहू , अर्पिता, शिवानी ने समूह गीत प्रस्तुत किया। हुस्ने नबी ने कहा “इंसान का जमीर कभी भी मर नहीं सकता जमीर जिसका मर जाये वो इंसान हो नही सकता। छात्रा सिद्धि माहेश्वरी, रिद्धी माहेश्वरी ने कविता वाचन किया। मेघा, शगुन साहू, गुलिस्तां, नीतू ने हिन्दी बीमार है नाटक प्रस्तुत किया। आन्या साहू ने बहुत सुंदर सेल्फी प्वाइंट बनाया। प्रियंका ने पोस्टर बनाया। हिन्दी अक्षरों पर सुंदर फोल्डिंग रंगोली, अर्पिता, आन्या साहू, रानी, रत्नेश आदि ने बनाई। खाबर हसन ने सोनरुपा का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया। खाबर हसन, मोहम्मद फैज, सार्थक सक्सेना को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। शिक्षक वर्ग में डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ नीति सक्सेना, डॉ रजनी गुप्ता, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ नवीन, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, सूर्य प्रताप गौतम ,डॉ शुभ्रा माहेश्वरी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने किया। डॉ सुरजीत सिंह ने आभार व्यक्त किया। नारायण कालेज बरेली से वंशिता सक्सेना ने कैरियर काउंसलिंग करते हुए भविष्य में किये जाने वाले कार्यो और कोर्सेज के द्वारा भविष्य बेहतर बनाने के बारे में टिप्स दिए। काजल ने बताया कि हम लोग विभिन्न कोर्सेज के द्वारा अपने भविष्य को चुन सकते हैं।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!