Breaking News

सीसीटीवी कैमरों को अपडेट रखे कोल्ड स्टोर स्वामी: सीओ।

Spread the love

सीसीटीवी कैमरों को अपडेट रखे कोल्ड स्टोर स्वामी: सीओ

बिल्सी कोतवाली में हुई बैठक

बिल्सी। कोतवाली में सोमवार को कोल्ड स्टोर संचालकों के साथ सीओ संजीव कुमार सिंह ने एक बैठक की। जिसमें इन दिनों कोल्ड स्टोर में हो रहे चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उनको रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। ताकि घटनाएं होने पर इनको कैमरों में कैद किया जा सके और अपराधियों को आसानी से चिहिन्त कर उन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। सीओ ने कहा कि पुलिस टीम लगातार इस गिरोह को पकड़ने के लिए काम कर रही है फिर भी कोल्ड स्टोर संचालक पूरी तरीके से सतर्क रहें। कोल्ड स्टोर परिसर और बाहरी साइड में सीसीटीवी कैमरे और रात्रि में लाइट की व्यवस्था सुचारू रखें। सीओ ने सभी पुलिस कर्मियों को रात्रि में सतर्कता के साथ गश्त करने के कड़े निर्देश भी दिए है। प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने कहा लोगों को साइबर अपराध से संबंधित जागरूक करें और अगर कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो उसकी शिकायत शीघ्र दर्ज कराए। इस मौके पर कोतवाल मनोज कुमार सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य, सुरेश बाबू गुप्ता, विनय कुमार, आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!