Breaking News

बॉलीवॉल: संभल की टीम ने टूर्नामेंट ट्रॉफी पर किया कब्जा

Spread the love

बॉलीवॉल: संभल की टीम ने टूर्नामेंट ट्रॉफी पर किया कब्जा

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या दो में अगोल रोड स्थित जिम सेंटर के निकट मैदान पर रविवार की शाम युवाओं द्वारा कराया गया बालीवॉल टूर्नामेंट में संभल, बिल्सी, रंपुरिया, किसैरा, सराय वघौल समेत आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसका फाइनल मुकाबला बिल्सी और संभल की टीम के मध्य बड़े ही रोमांचक ढंग से खेला गया। जिसमें संभल की टीम ने बिल्सी को 11-तीन से हराकर मैच जीत लिया। जिसके बाद विजेता टीम रही संभल टीम के कप्तान हिमांशु शर्मा एवं उप विजेता रही बिल्सी टीम के कप्तान ईशू को समाजसेवी तेजेंद्र सागर ने क्रमश: 5500 और 2100 रुपए का नगद और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होनें कहा कि युवाओं को खेलकूद में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास काफी तेज गति से होता है। इस मौके पर आयोजक मुवीन खान, जहीम, आरिफ, चंगेज खां, विमल सागर, उमाशंकर, शेखर सागर, योगेश सागर, इमरान, विक्की, रोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!