Breaking News

भगवान का नाम लेने से दुष्ट भी भवसागर पार हो जाता है

Spread the love

भगवान का नाम लेने से दुष्ट भी भवसागर पार हो जाता है

बिल्सी के जेपी जैन स्कूल में भागवत कथा का पांचवा दिन

बिल्सी। सोमवार को नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथावाचक जगतगुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने कहा कि भगवान का नाम अत्यंत शुद्ध पवित्र है क्योंकि भगवान के नाम से दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति भी भवसागर से तर जाता है। भगवान के नाम में इतनी शक्ति है कि एक पापी अगर लगातार पाप करता ही जाए करता ही जाए अगर उसने भाव से भक्ति से एक बार भगवान का नाम ले लिया तो उसके सब पाप नष्ट हो जाते हैं। उसमें मगर एक शर्त बताई है कि श्री स्वामी जी महाराज ने बताया कि शर्त यह है अगर कोई व्यक्ति यह ठान लें कि अब मैं पाप ही नहीं करूंगा तो उसके सब पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होनें कहा कि भगवान कहते हैं कि चाहे कितने भी बड़े तुम पापी हो करोड़ ब्रह्महत्या तुम्हें लगी हो लेकिन एक बार मेरी शरण में आ जाओ तो मैं सभी पापों से मुक्त कर दूंगा। हर युग में भगवान का अवतार होता है जब अधर्म बढ़ जाता है और धर्म नष्ट होने लगता है तब भगवान अवतार लेते हैं। कथा श्रवण करने पहुंचे विधायक हरीश शाक्य कथा का रस पान किया। कथा आयोजकों ने उनका पटका पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर, मोहित गुप्ता, आदित्य माहेश्वरी, विकास माहेश्वरी, अमित शर्मा, अनुराग शाक्य, विनेश फौजी, महंत मटरुमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, प्रदीप शर्मा, यश भारद्वाज, रेनू शर्मा, राजीव शर्मा, दीपक माहेश्वरी, स्वतंत्र राठी, पुष्कीन गांधी, चारु सोमानी, मुकेश गुप्ता, सुभाष चन्द्र बाहेती आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास और सुशासन में बदायूं जिला पंचायत प्रदेश में अव्वल, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई

Spread the loveअमर प्रभात ब्यूरो बदायूं। उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर बदायूं …

error: Content is protected !!