Breaking News

स्वास्थ्य शिविर में 88 बच्चों का हुआ परीक्षण

Spread the love

स्वास्थ्य शिविर में 88 बच्चों का हुआ परीक्षण

बिल्सी। विकास खंड अंबियापुर के गांव केसरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर सोमवार संचारी रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों को कई दिनों से बुखार आदि के कारण बच्चों की उपस्थिति कम हो रही थी। इस संबंध में जब चिकित्सा अधीक्षक डॉ अरविंद वर्मा को अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर एक स्वास्थ्य टीम को विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य पीरक्षण कराया। शिविर में कुल 88 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर रक्त के नूमने भी लिए गए। साथ ही संबंधित रोग की आवश्यक दवाई का वितरण भी किया गया। अधिकतर बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित मिले। खांसी और खुजली के भी लक्षण कुछ बच्चों में मिले। इस मौके पर डॉ तापस भारद्वाज, डॉ बृजेश कुमार, मनोज कुमार, प्रधानाध्यापक प्रवीन कुमार जैन समेत स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर सादुल्लापुर भितारा के शिक्षकों, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को किया गया सम्मानित

Spread the loveबदायूँ। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद बदायूँ के …