Breaking News

पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों के द्वारा अद्भुत कला का प्रदर्शन देखने को मिला।

Spread the love

बिसौली। नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में बच्चों के द्वारा अद्भुत कला का प्रदर्शन देखने को मिला। बच्चों ने बहुत ही खूबसूरत तरीके से भगवान विश्वकर्मा की तस्वीरें उकेरी। जिसमें कक्षा 9 व 8 के छात्र हर्षित चौहान व केशव शंखधार ने मनमोहक तस्वीरें प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने कहा कि यह पर्व परिश्रम, सृजन, नवाचार और समन्वय की प्रेरणा देता है, जो आधुनिक युग में भी अत्यंत प्रासंगिक है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन कर्मयोग का पालन करने और कार्य के प्रति समर्पण दिखाने का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय की तरफ से शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, गीता मौर्य, केशव पाराशरी, ज्योति शर्मा, शालिनी पाराशरी, पायल, पूनम राणा, चिराग आदि स्टाफ ने बच्चों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मुहीउद्दीनपुर की बेटी अनम अंसारी ने नीट परीक्षा में गाड़ा सफलता का झंडा, 98.95 प्रतिशत अंक किए हासिल

Spread the loveसहसवान। क्षेत्र के मुहीउद्दीनपुर की होनहार बेटी अनम अंसारी ने नीट 2026 की …

error: Content is protected !!