Breaking News

सेवानिवृत्त अध्यापक स्व: रुमपाल शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा

Spread the love

आज युवा मंच संगठन के अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता के नेतृत्व में बहुत सरल सहज हृदय के सेवानिवृत्त अध्यापक स्व: रुमपाल शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा पक्के पुल स्थित हनुमान मंदिर पर रखी गई साथ ही शोक सभा में स्व: रूमपाल शर्मा जी चित्र समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर दो मिनट का मौन रखकर पुष्प अर्पित कर विन्रम भाव से मास्टर साहब के पुत्र एवं परिजन गौरव शर्मा हिमांशु शर्मा सौरभ शर्मा के श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।

श्रद्धांजलि सभा में युवा कवि एवं प्रखर मंच संचालक पवन मिश्रा ने स्वर्गीय रुमपाल शर्मा मास्टर साहब के जीवन पर परिचय डालते हुए बताया कि मास्टर साहब का जीवन युवाओं के लिये प्रेरणा स्त्रोत रहा है उनकी जीवनशैली बहुत ही सादा सरल सौम्य और मधुरभाषी व्यक्तित्व की रही अध्यापन कार्य के समय से हजारों विद्यार्थियों उनसे प्रभावित रहे और उनका सम्मान करते थे ।

इस दुखद घड़ी पर युवा मंच संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ध्रुव देव गुप्ता ने कहा स्वर्गीय रुमपाल शर्मा मास्टर साहब की क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों में गिनती थी हम सबके बीच में उनका ना होना वास्तविक रूप से उनकी कमी का एहसास कराता रहेगा उनकी दी शिक्षा और मार्गदर्शन हमारे सबके लिये एक आदर्श है जो हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए वे हमारे लिये अमर है ईश्वर से प्रार्थना है कि मास्टर साहब की दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस अपार दुःख को सहने करने की शक्ति प्रदान करें ।

इस शोक श्रद्धांजलि सभा में पवन मिश्रा पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव हिमांशु पंडित विवेक शर्मा वंश गुप्ता अरविंद सक्सेना खालिद अंसारी मोनू सक्सेना शाहनूर फारूकी केपी शाक्य सोहिल मंसूरी आकाश सैनी सागर फारूकी राजन गुप्ता साहिब खान मुकेश गुप्ता यजीन खान नरेश चंद्र गुप्ता कासिम फारूकी टिंकू यादव सोनू फारूकी रवि गुप्ता फैजान खान विशाल श्रीवास्तव शारूख खान कुनाल यादव बल्लू अल्वी सर्वेश श्रीवास्तव मोहम्मद अनुज श्रीवास्तव जोईयब खान गौरव शर्मा हिमांशु शर्मा सौरभ शर्मा आदि दर्जनों के संख्या में उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रतनपुर कोट बिजलीघर पर मरम्मत कार्य कल, कई गांवों की बिजली रहेगी बाधित

Spread the loveबिसौली। तहसील क्षेत्र के रतनपुर कोट बिजलीघर से जुड़े गांवों की एग्रीकल्चर और …

error: Content is protected !!