> *थाना सहसवान क्षेत्रांतर्गत गोकशी की घटना कारित करने वाले एक शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार व गोकशी करने वाले अन्य 03 वांछित अभियुक्तगण को भी किया गया गिरफ्तार।*
> *अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद तमंचा 315 बोर मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा गोकशी के उपकरण बरामद किये गये।*
थाना सहसवान क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 13.09.2025 को गोवंशीय पशुओं के अवशेष कुँए मिले थे, जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT तथा 14.09.2025 जो गोवंशीय पशुओं के अवशेष गुलजार के खेत में मिले थे जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT बनाम अज्ञात के विरुरद्ध पंजीकृत किया गया था। घटना का सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें गठित की गयी थी। 16/17.09.2025 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर पुनः ग्राम जुनैदपुर व खंदक के बीच में जंगल में घटना कारित करने की सूचना प्राप्त हुई। प्रभारी निरीक्षक सहसवान मय पुलिस टीम के ग्राम जुनैदपुर व खंदक के बीच जंगल में घटना को रोकने एवं बदमाशों को गिरफ्तार करने हेतु तलाश किया तो दो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, जिसमें आरक्षी 1590 नितिन बालियान घायल हो गया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो एक बदमाश बहारे आलम पुत्र रहीश अहमद निवासी मोहल्ला कटरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ के बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा तथा गौवध करने के उपकरण बरामद हुए । घायल आरक्षी एवं घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल बदायूं में भर्ती कराया गया है तथा अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ फरार हो गया था। फरार अभियुक्त तथा गौवंशीय पशुओं का वध करने वाले प्रकाश में आये शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों को गठित किया गया,
पुलिस टीम पर जान से मारने नीयत से फायरिंग करने वाले फरार हुए अभियुक्त मौहम्मद शमशेर पुत्र नन्हें खान उपरोक्त को गोपालगंज से आनन्दीपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया जिसकी जामा तलाशी के दौरान फायरिंग में प्रयुक्त एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक खोखा कारतूस बरामद हुए, पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 388/25 धारा 109/352 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 A ACT बनाम 1. बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौ0 कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान बदायूँ 2. मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ पंजीकृत किया गया है तथा गौकशो को गौवशं पशु उपलब्ध कराने वाले ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम कैशो की मढैय्या थाना सहसवान जनपद बदायूँ व मनोज पुत्र सोरन सिंह निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ को काँम्बिंग के दौरान बिसौली रोड पर ग्राम होतीपुर को जाने वाले रास्ते पर मोड के पास से पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त ओमेन्द्र व मनोज द्वारा गौवंशीय पशुओं को उपरोक्त गौकशी करने वालो को उपलब्ध कराते थे, तथा उनके मांस की बिक्री कराते थे, और बिक्री से प्राप्त रूपयो को आपस में बराबर बराबर बांट लेते थे। उपरोक्त सभी गिरफ्तार अभियुक्तगण को नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
*विवरण गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण*
1. बहारे आलम पुत्र रईस अहमद निवासी मौहल्ला कटरा शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ
2. मौहम्मद शमशेर उर्फ समशीर पुत्र नन्हें खान निवासी मौहल्ला नई बस्ती शहबाजपुर थाना सहसवान जनपद बदायूँ
3. ओमेन्द्र पुत्र पान सिंह निवासी ग्राम कैशो की मढैय्या थाना सहसवान जनपद बदायूँ
4. मनोज पुत्र सोरन निवासी ग्राम फतनपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान जनपद बदायूँ
*अभियुक्त बहारे आलम का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 192/21 धारा 308/323/324/506 IPC थाना सहसवान
2. मु0अ0सं0 413/21 धारा 307 IPC थाना सहसवान
3. मु0अ0सं0 414/21 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
4. मु0अ0सं0 456/21 धारा 307 IPC थाना सहसवान
5. मु0अ0सं0 459/21 धारा 4/25 A ACT थाना सहसवान
6. मु0अ0सं0 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
7. मु0अ0सं0 384/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
8. मु0अ0सं0 388/25 धारा 109/352 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 A ACT थाना सहसवान
*अभियुक्त मौहम्मद शमशेर उर्फ शमसीर का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
2. मु0अ0सं0 384/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
3. मु0अ0सं0 388/25 धारा 109/352 BNS (पुलिस मुठभेड) व 3/25(1-B)(a)/27 A ACT थाना सहसवान
*अभियुक्त ओमेन्द्र का आपराधिक इतिहासः-*
1. मु0अ0सं0 381/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
2. मु0अ0सं0 404/25 धारा 392/411 IPC थाना सहसवान
3. मु0अ0सं0 416/25 धारा 3/25 A ACT थाना सहसवान
*अभियुक्त मनोज का आपराधिक इतिहासः-*
1.मु0अ0सं0 384/25 धारा 3/5/8 CS ACT थाना सहसवान
Budaun Amarprabhat