Breaking News

बिल्सी बिजलीघर पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

Spread the love

बिल्सी बिजलीघर पर मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बिल्सी। बदायूं रोड स्थित बिजलीघर पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बिजलीघर में लगे सभी उपकरणों और औजारों की विशेष पूजा-अर्चना की गई। अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सभी बिजली कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर पूजा की। साथ ही परिसर में पंडित मुन्नालाल शर्मा द्वारा हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। जिसमें सभी कर्मचारियों ने आहुतियां दी। बताते है कि यह आयोजन तकनीकी विभागों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की परंपरा का हिस्सा माना जाता है। पूजन के उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद का वितरित किया गया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी जेपी सिंह राजपूत, अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, कुंवरपाल, महीपाल सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सत्यपाल सिंह, देवकीनन्दन, मंगलीराम, रत्नेश कुमार शर्मा, पप्पू, ग्रीश कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …