Breaking News

पंचायत सहायिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

Spread the love

पंचायत सहायिकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ –
पंचायत सहायकों का चार दिवसीय सत्र का उद्घाटन अशोक कुमार सिंह तोमर ने दातागंज रोड स्थित पटेल गार्डन मे किया । इस कार्यक्रम में विकास खंड इस्लामनगर एवं विकास खंड म्याऊँ के पंचायत सहायकों ने प्रतिभाग किया । सर्वप्रथम सभी प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षकों का परिचय कराया गया उसके उपरांत ग्राम सभा , ग्राम पंचायत,ग्राम सभा का कोरम , गठन , एवं बैठक के बारे में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने विस्तार पूर्वक चर्चा की । मास्टर ट्रेनर अंजलि सागर में मातृभूमि योजना के बारे में चर्चा की ।मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र सिंह ने ग्राम पंचायत में समितियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया । वरिष्ठ प्रशिक्षक अशोक कुमार सिंह तोमर एवं रुपेन्द्र पटेल ने सतत विकास लक्ष्य ,एल ,एस , जी ,डी आदि के बारे में विस्तारपूर्वक बताया ।प्रशिक्षक अमरीश पटेल ने 17 गोल के बारे में चर्चा की ।यह प्रशिक्षण ग्राम पंचायत विकास में मील का पत्थर साबित होगा । पंचायत सहायक पूरे उत्साह से इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें । एवं जो बातें प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताई जा रही हैं उनको अपने ग्राम पंचायत में अमल में लाये । इस मौके पर गरिमा देवी , स्वाती , सरिता दुबे, शारदा देवी ,खातून ,पूनम कुमारी, आनंद कुमार यादव, विकास कुमार दक्ष , मनोज कुमार , सचिन कुमार ,राजेश्वरी देवी, आकाश कुमार सिंह, मीरा देवी, कीर्ति ,सरिता देवी , आदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में रंगों की बौछार, एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

Spread the love बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन …

error: Content is protected !!