Breaking News

तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

ग्राम्य पंचायत विकास योजना के तहत आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन का समावेशीकरण विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
आसफपुर – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक ग्राम पंचायत विकास योजना में आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं जलवायु परिवर्तन , जलवायु जनित आपदाओं के अनुकूलन का समावेशीकरण विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ,मुख्य प्रशिक्षक बीरेंद्र कुमार सिंह , रूपेंद्र कुमार पटेल , बाल विकास परियोजना विभाग की मुख्य सेविका विमला देवी , लेखपाल राहुल सिंह सहित समस्त प्रतिभागियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद बदायूं व संभल क्षेत्र के राजस्व विभाग , बाल विकास परियोजना विभाग , कृषि विभाग , शिक्षा विभाग , पंचायतीराज विभाग , ग्राम विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।
इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में लेखपाल राहुल सिंह , बाल विकास परियोजना विभाग की मुख्य सेविका विमला देवी , पंकज शर्मा , कमल कुमार , जितेंद्र कुमार , सरिता यादव , मिथिलेश , कन्यावती , गुड़िया गौतम , शारदा कुमारी , रत्नेश यादव , विमला शर्मा , विपिन कुमार , कनिका कौर , ममता गौतम आदि प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 सितंबर से 20 सितंबर 2025 तक अनवरत चलाया जाएगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में यातायात नियम तोड़ने पर 84 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई, 2.66 लाख का जुर्माना वसूला

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। शासन व जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा …

error: Content is protected !!