Breaking News

मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया

Spread the love

सहसवान: कोतवाली प्रांगण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के तहत आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। महिला पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
पुलिस ने महिलाओं और युवतियों को जागरुक करते कोई भी घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की बात कही और उन्हें पुलिस हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। कोतवाली में तैनात महिला पुलिस की टीम ने बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं के साथ घटित होने वाले अपराधों पर प्रभावी रोकथाम हेतु गांव, मोहल्ला, शिक्षण संस्थानों पर चौपाल लगाकर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रहे मिशन नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के दृष्टिगत सुरक्षा जागरूकता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इसके अलावा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च ‌‌ प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीओ कर्मवीर सिंह और कोतवाली का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महानवमी पर भवन मंदिर में कन्या पूजन और शस्त्र पूजन आयोजित

Spread the loveबिल्सी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बिल्सी के भवन मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग …