30 अक्टूबर तक करें पूर्वदशम व दशमोत्तर छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन
बदायूँ : 24 सितम्बर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष व शैक्षिक सत्र 2025-28 में अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग, एवं अल्पसंख्यक वर्ग हेतु दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु छात्रों के लिए ऑनलाईन आवेदन हेतु समय सारिणी निर्गत की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत छात्र-छात्राओं के स्तर से आवेदन किये जाने की तिथि 30 अक्टूबर 2025 तक है। दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12 को छोड़कर) अन्य दशमोत्तर कक्षाओं हेतु छात्र-छात्राओं के स्तर से आवेदन किये जाने की तिथि 20 दिसम्बर, 2025 तक है। इच्छुक छात्र व छात्राओं द्वारा छात्रवृत्ति की वेबसाइटhttps://scholarship.up.gov.in पर आवेदन किये जा सकते हैं।
—-