Breaking News

अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी _ थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका जगतपुर में अज्ञात चोरों ने दो घरों में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है।
जानकारी के अनुसार कल आधी रात के बाद अज्ञात चोरों ने गांव खिरका जगतपुर निवासी भूपराम गंगवार के घर और कृपेंद्र गंगवार की बैठक में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। चोरों ने सबसे पहले कृपेंद्र गंगवार के बैठक को निशाना बनाया। लेकिन उसमें उनको कुछ हाथ नहीं आया। तब उन्होंने भूपराम के घर को निशाना बनाया। प्राथमिक विद्यालय की ओर की दीवार में नकब लगा दिया। अंदर घर में घुसकर समान तलाशने पर समान गिरने की आवाज पर परिजन उठ गए।भनक लगने पर चोर भाग गए। दोनो घरों से चोर कुछ नहीं ले जा पाए। सुबह को सूचना पर हलका दरोगा ने घटना का मौका मुआयना किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया घटना की जांच कराई जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!