Breaking News

एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी, छात्रों ने संभाली नई जिम्मेदारियां

Spread the love

एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी, छात्रों ने संभाली नई जिम्मेदारियां
बदायूँ। एचपी इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में भव्य इन्वेस्टीचर सेरेमनी (अलंकरण समारोह) का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर एचपी ग्रुप के चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल, निदेशक यादवेन्द्र सिंह पटेल, गजेन्द्र सिंह पटेल, तीर्थेन्द्र सिंह पटेल, प्रबंध निदेशक शिवम पटेल, निदेशक रजत पटेल, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रतिका चावला सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण, अभिभावक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत गणपति वंदना, सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद प्राचार्या डॉ. रतिका चावला ने नवनियुक्त छात्र परिषद को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रों से अपेक्षा है कि वे ईमानदारी और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

इस वर्ष की छात्र परिषद में विभिन्न विभागों से प्रतिनिधियों का चयन किया गया। बीबीए विभाग से रिद्धिमा, यश प्रताप, अकसा, शालू, सृष्टि, श्रिद्धा, दिव्यांशी, कृष्णा, सेलिस्टी, श्रुति, तनीषा, रिदा, यथार्थ और अलज़ारा को जिम्मेदारी सौंपी गई। बीकॉम विभाग से हर्षित, सिद्धि, अंशिका, विदित, मानसी, भूमि, शीरीन, दिव्यांश, कुणाल, इक़रा, श्रेयांश, निष्ठा, पूर्णिमा और दिव्यांश चुने गए। बीएससी (ZBC) विभाग से लवेश, रबिआ, अनुष्का, प्रतिज्ञा, अमित, सना, तुबा, प्रिंस, प्रतिभा और पूजा को परिषद में शामिल किया गया।

बायोटेक विभाग से नबीहा, बुशरा, तवरेज, पूजा, कृष, सैफ, यशिका, फैज़ा, फरिया, आराध्या, अनुकृति, महिमा, अक्षत और यशराज को पदभार सौंपा गया। वहीं बीएससी (PCM) और बीसीए विभाग से प्रिन्सी, मिनाक्षी, अभिनय, निशांत, अभय, दीक्षा, अदिति, दिव्यांश, उपेंद्र, अंशिका, तनिष्क और मेघा को जिम्मेदारी दी गई। फार्मेसी विभाग से नवीन, आकांक्षा, तान्या, अमनदीप, राजवीर और भूपेंद्र को परिषद का हिस्सा बनाया गया।

चेयरपर्सन और वाइस चेयरपर्सन पद पर राहिल, कृष्णा, अमान, दिव्य, अनुष्का साहू, रती, अनुष्का शर्मा, अनामिका, मानिक, मुस्कान और शीरीन का चयन किया गया। इस वर्ष की छात्र परिषद में क्लास रिप्रेजेंटेटिव, डिसिप्लिन कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जैसी प्रमुख जिम्मेदारियां शामिल रहीं। सभी चयनित सदस्यों को मंच पर बुलाकर मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर चेयरमैन हरप्रसाद सिंह पटेल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन और दायित्व बोध ही जीवन में सफलता की कुंजी हैं। वहीं मुख्य अतिथि एसपी सिटी विजेंद्र द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह समारोह केवल औपचारिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से छात्रों में जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

मैनेजिंग डायरेक्टर रजत पटेल ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरे जोश और आत्मविश्वास से निभाएं और इसके साथ ही अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करें। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य अरुण कुमार ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, छात्रों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

यह आयोजन नवनियुक्त छात्र परिषद के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार शुरुआत रहा। इस अवसर पर आदित्य, अनिता, आस्था, अक्षरा, वैष्णवी, सुरभि, दीपांजलि, सबीह, गौरव, आकर्ष, अमित, दिनेश, अभिजीत, शीराज, मुकेश, मंजरी, सतेंद्र, शलभ, प्रभात, अभिषेक, अमित मिश्रा, धर्मेन्द्र, फरहा, अतर सहित कॉलेज का पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।

अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने में चीफ प्रॉक्टर डॉ. हसीन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन साइमा और अतुल ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!