Breaking News

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Spread the love

बिसौली। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत नगर के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह पटेल ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है कि हमारे आस पास का वातावरण भी स्वच्छ रहे। हमारे आसपास सफाई रहे इसका जिम्मा हमे स्वयं को उठाना होगा। बच्चों ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। जिस्ममें कक्षा 7 के यश भारद्वाज ने स्वच्छता पखवाड़ा पर बहुत ही खूबसूरत तरीके से अपने शब्द रखे। इसी क्रम में बच्चों ने विद्यालय प्रांगण की सफाई की। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर रवि जौहरी ने पौधारोपण किया और बच्चों को पुरस्कृत किया।इस मौके पर शरद यादव, प्रतिभा मिश्रा, वेंकटेश शंखधार, रोली सिंह, केशव पाराशरी, चिराग सक्सेना, गीता मौर्य, तनु, उर्वशी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …