Breaking News

खेड़ा पूर्वी में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

Spread the love

खेड़ा पूर्वी में भागवत कथा से पहले निकाली कलश यात्रा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव खेड़ा पूर्वी में चल रहे धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला में भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से किया गया। कथा आरंभ से पहले गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में गांव की महिलाएँ पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण कर बैंड-बाजों के साथ चल रही थीं। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए यात्रा के साथ चल रहे थे। गांव की गलियां भक्ति गीतों से गूँज उठीं और वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कलश यात्रा में शिव प्रताप राठौड़, ओमकार सिंह, सचित सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली भागवत कथा में प्रतिदिन शाम को कथा व्यास द्वारा भक्तिमय प्रवचन होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!