Breaking News

हाइवे पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, तीन हुए घायल

Spread the love

हाइवे पर अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, तीन हुए घायल

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाइवे पर स्थित सतेती चौराहा के पास बुधवार की शाम एक वाहन को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पर डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उन्हे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहटा जबीं निवासी शराफत अपनी पत्नी इमामन और पुत्री नसरीन के साथ बिल्सी से दबा लेकर अपने गांव को ई-रिक्शा से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनका ई-रिक्शा हाइवे पर सतेती चौराहा के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में ई रिक्शा अनिंयत्रित होकर पलट गया। जिससे इसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। जिन्हे पहले बिल्सी सरकारी अस्पताल भेजा। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल को रेफर कर दिया। हादसे बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एसएसपी अंकिता शर्मा ने 17 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जनपद की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक …