Breaking News

स्वच्छता ही सेवा 2025″ के तहत वृहद श्रमदान अभियान

Spread the love

स्वच्छता ही सेवा 2025″ के तहत वृहद श्रमदान अभियान

सहसवान, 25 सितंबर 2025:
नगर पालिका परिषद् सहसवान द्वारा आज रामलीला मैदान में “स्वच्छता ही सेवा 2025” (स्वच्छोत्सव) सफाई पखवाड़ा (17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत एक विशेष और प्रभावी श्रमदान अभियान “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” सफलतापूर्वक चलाया गया। इस पहल का उद्देश्य सामूहिक भागीदारी से स्वच्छता के महत्व को उजागर करना और नगर को स्वच्छ बनाना है।
इस महत्वपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने स्वयं हिस्सा लिया और अभियान का नेतृत्व किया। उनके साथ प्रभारी सफाई निरीक्षक अब्दुल फरीद खां, वार्ड सभासद चंद्रपाल मोर्य, प्रोत्साहन समिति के सदस्य, रामलीला कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
सभी प्रतिभागियों ने मिलकर रामलीला मैदान की साफ-सफाई की और एकजुटता का संदेश दिया। इस सामूहिक श्रमदान ने न केवल रामलीला मैदान को स्वच्छ बनाया बल्कि नागरिकों को भी अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और नगर को स्वच्छ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने की अपील की।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …