Breaking News

असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तथा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित करना चाहिए –

Spread the love

*बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत किया गया नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन |*

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 25-09-2025 को विद्यार्थियों के लिए एक विशेष मिशन शक्ति-5.0 के अन्तर्गत नारी सशक्तीकरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कठेरिया एवं ut क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय, बिल्सी थानाध्यक्ष मनोज कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर वी.के.मौर्या उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय, विद्यालय प्रधानाचार्या महोदया द्वारा अतिथियों के स्वागत व अभिनंदन के साथ किया। कार्यक्रम में कक्षा-9 से 12 तक की विद्यार्थियों को महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, साइबर सुरक्षा एवं यूपी पुलिस द्वारा महिलाओं और छात्राओं को सशक्त करने के लिए चलाई जा रही सेवाओं से सम्बंधित जानकारी दी |
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदेश कठेरिया ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि उनके सबसे नजदीक उनके माता-पिता होते हैं | छात्राओं को हर बात अपनी माता, बड़ी बहन, तथा विद्यालय में अपनी अध्यापिका से साझा करना चाहिए | उन्होंने छात्राओं से संवाद कर कहा कि किसी भी तरह की असुरक्षा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1090 पर तथा आपातकालीन नंबर 112 पर सूचित करना चाहिए | साथ ही पुलिस प्रशासन द्वारा महिला अपराध से जुड़े कानूनी प्रावधान, पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही सेवाओं आदि के बारे में भी जानकारी दी |
पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय ने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, है किंग, फेक आईडी, पासवर्ड चोरी, साइबर बुलिंग और फर्जी कॉल्स से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है—सतर्कता और सावधानी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें, अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें और सोशल मीडिया का उपयोग हमेशा जिम्मेदारी के साथ करें।
विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विद्यालय निदेशिका साधना वार्ष्णेय ने सभी छात्राओं से कहा कि महिला सशक्तिकारण तभी होगा जब महिलाएँ हर क्षेत्र में पुरुषों के समान बन जायेंगी और अपनी स्थिति को मजबूत बनाएंगी | अपने विकास और वृद्धि के लिए महिलाओं को हर पल मजबूत, जागरूक और चौकन्ना रहने की जरूरत है |
विद्यालय प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में इंटरनेट और सोशल मीडिया हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही अनेक प्रकार के खतरे और चुनौतियाँ भी सामने आती हैं, जिनसे बचने के लिए विद्यार्थियों को जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। इसी के साथ उन्होंने मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत सभी छात्राओं को बताया कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नही है | आज महिलाएँ भी पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं और देश व समाज का नाम रोशन कर रही हैं |
इस अवसर पर पुलिस कांस्टेबल राहुल सहवाग, सचिन, महिला कांस्टेबल व पुलिस विभाग की तरफ से समस्त पुलिस कर्मी तथा विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा |


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

7 मार्च को तहसील सदर में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जन समस्याएं

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 7 …

error: Content is protected !!