Breaking News

कन्या शिक्षा और सुरक्षा पर फोकस, मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं को दिए गए महत्वपूर्ण संदेश

Spread the love

संवाद दाता… काजल मिश्रा कन्या शिक्षा और सुरक्षा पर फोकस, मिशन शक्ति कार्यक्रम में बालिकाओं को दिए गए महत्वपूर्ण संदेश

शाहजहांपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के मिशन शक्ति 5.0 और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत आज 25 सितंबर को किला स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सोशल मीडिया कैंपेन व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार मिश्रा (चीफ LADC) ने छात्राओं को जेंडर इक्वलिटी के महत्व से अवगत कराते हुए बालिकाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने बाल विवाह, लैंगिक शोषण, ड्रॉपआउट दर, लिंगानुपात व महिलाओं के प्रति हिंसा जैसे संवेदनशील विषयों पर जानकारी दी।

महिला थाना एंटी रोमियो टीम के शिव सिंह यादव ने छात्राओं को सेफ टच और अनसेफ टच के प्रति जागरूक किया। बाल संरक्षण अधिकारी इरफान अहमद ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और 1090 समेत कई योजनाओं का विवरण साझा किया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रबंधक नमिता यादव ने अल्पवास सुविधा, विधिक सहायता, चिकित्सा व परामर्श सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश कुमार, वार्डन अर्चना, अध्यापक आरती सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद किया

Spread the loveबदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप …

error: Content is protected !!