भागीरथी घाट कछला पर मनाया गया स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा -01 घंटा एक दिवस थीम के अनुपालन मे जिला गंगा समिति सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूं के तत्वावधान में जिलाधिकारी अध्यक्ष जिला गंगा समिति प्रभागीय निदेशक सामजिक वानिकी प्रभाग निधि चौहान के निर्देशन मे
भागीरथी घाट कछला पर गंगा अकादमी एजुकेशन सेंटर,आरoटीoएमo सोसायटी फोर सोशल डेवलपमेंट & होप यूनिटी बेलफेयर फाउंडेशन एवं कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट के सहयोग से भागीरथी घाट कछला घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया इस उपस्थिति जनसमूह और छात्र छात्रायो ने माँ गंगा के घाट पर स्वछता की इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह लोनिया चौहान ने भी उपस्थित जानसमूह के साथ भागरथी घाट कछला पर श्रमदान भी किया तथा छात्र छात्राओं को गंगा स्वच्छता शपथ दिलाई कार्यक्रम में श्री राधे लाल इंटर कॉलेज के अध्यापक अवधेश सक्सेना ने सभी छात्र छात्राओं को कहा कि इस अभियान में हम सभी को एकजुट होकर नि:स्वार्थ भावना से निरंतर गंगा सेवा में अपना रोजाना कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए कार्यक्रम में श्री राधे लाल इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य डॉ शिशुपाल सिंह दिनेश प्रकाश, अनिल यादव गंगा एकादमी से प्रधानाचार्य विनोद कुमार, एवं समस्त स्टाफ आरo नगर पंचायत कछला का पूरा स्टाफ एमo सोसायटी की पूरी टीम, महागंगा आरती संचालक नीरज शर्मा ज्योति कश्यप इति सक्सेना पूर्वी सक्सेना समेत समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे इस से पूर्व गंगा एकेडमी और राधे लाल इंटर कलेज के छात्र छात्रायो ने स्वछता रैली निकाल कर स्वछता का सन्देश दिया
रिपोर्टर रामू सिंह
Budaun Amarprabhat