Breaking News

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संजरपुर, दहेमू , कोटरा सारंगपुर एवं पिपरौल पुख़्ता में सीसी रोड का लोकार्पण किया

Spread the love

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने आज अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम संजरपुर, दहेमू , कोटरा सारंगपुर एवं पिपरौल पुख़्ता में सीसी रोड का लोकार्पण किया लोकार्पण के अवसर पर ग्रामीण बंधुओं ने उनका जोरदार स्वागत किया

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीण बंधुओं को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार आम जनमानस के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है
मोदी जी एवं योगी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिल्सी विधानसभा विकास के नित्य नए आयाम को स्थापित कर रही हैं ।
विधानसभा क्षेत्र की एक-एक ग्राम पंचायत का विकास हो रहा है चाहे सड़क मार्ग की बात हो अथवा बारात घर , यह विभिन्न स्थलों पर शीतल जल प्याऊ की, मेरी दृष्टि में आम जनमानस की समस्याएं और उनका निराकरण सर्वोपरि है ।
इस अवसर पर उन्होंने कहां की बिल्सी विधानसभा कैसे विकसित हो एवं यह प्रदेश की अग्रणी विधानसभाओं में कैसे गिनी जाए इसके लिए मैं निरंतर प्रयासरत हूं
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है माननीय मोदी जी का संकल्प है 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और विकसित राष्ट्र में हम सब की भागीदारी हो ।
22 सितंबर से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जीएसटी के दरों में काफी बदलाव हुआ है जिसमें मेडिकल, खाद्यान्न ,हेल्थ इंश्योरेंस इन सभी में जीएसटी में भारी छूट दी गई है जिससे मध्यवर्गीय लोगों को फायदा हुआ है मोदी जी ने दीपावली से पहले ही आम जनमानस को यह बड़ा तोहफा दिया है इसका लाभ जनता को मिलने वाला है ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

7 मार्च को तहसील सदर में लगेगा सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सुनी जाएंगी जन समस्याएं

Spread the loveसंवाददाता : गोविंद देवल बदायूं। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 7 …

error: Content is protected !!