Breaking News

नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने त्योहारों के मद्देनजर कर्मचारियों की बैठक ली।

Spread the love

बिसौली। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने त्योहारों के मद्देनजर कर्मचारियों की बैठक ली। उन्होंने कर्मचारियों से त्योहार पर साफ सफाई व पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखने पर जोर दिया। श्री अहमद ने सफाई नायकों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में कर्मचारियों से सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं। अगर सफाई व्यवस्था में कोई भी लापरवाही मिली तो उस कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर की प्रकाश व्यवस्था व सड़कों के गड्ढों को त्योहारों से पहले ही दुरुस्त करा लें। इस दौरान मशकूर खान, राजीव कुमार, सफाई नायक अजय बाबू, राजेश बाबू, विक्रम, धर्मपाल, सुशील आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत

Spread the loveसास और बच्ची गंभीर घायल, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा संवाददाता : …

error: Content is protected !!