Breaking News

नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम।

Spread the love

> नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम।
> उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।
> वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ, डॉ0 बृजेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेशपाल द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए समर्पित मिशन शक्ति- फेज 5 के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देकर जागरुक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी तथा सिटी मजिस्ट्रेट श्री सुरेशपाल,क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री प्रवीण कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक सिविललाइन श्री मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिलाथाना श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा मिशन शक्ति5 कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनाँक 26.09.2025 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूँ में छात्राओं को मिशन शक्ति पांचवा चरण अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम संपादित किया गया । इस दौरान छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया । इसके साथ ही विभिन्न थानों पर मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य,उद्देश्य,उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने एवं जागरुक करने हेतु दिनांक 22.09.2025 से 21.10.2025 तक की अवधि में विशेष अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-05 को नियमित सुचारू रूप से चलाया जायेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!