Breaking News

मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत**

Spread the love

*मिशन शक्ति’’ के विशेष अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत**
*महिला कल्याण विभाग। जनपद बदायूं
दिनांक-27.09.2025, को बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के पर्व पर “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान के अंतर्गत *लैंगिक समानता विषय पर* रोल प्ले उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।छवि वैश्य द्वारा बताया गया *लैंगिक समानता (Gender Equality)* वह स्थिति है जहाँ व्यक्तियों के अधिकार, ज़िम्मेदारियाँ और अवसर उनके लिंग (पुरुष, महिला, या अन्य) पर निर्भर नहीं करते हैं, बल्कि सभी लोगों को समान सम्मान, सुरक्षा और अवसर मिलते हैं। इसका अर्थ है कि महिलाओं और पुरुषों के बीच लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता और हर व्यक्ति को अपनी पूरी क्षमता हासिल करने का समान मौका मिलता है साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी गई ।मनोज कुमार थानाअध्यक्ष अलापुर के द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत सभी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई,पुलिस विभाग आपके सहयोग के लिए 24 ×7 उपलब्ध है यह आश्वासन दिया गया ।सेंटर मैनेजर प्रतिक्षा मिश्रा के द्वारा बताया गया 181 स्टाफ सेंटर एक छत के नीचे पांच सुविधा, विधिक परामर्श सहायता, मनोवैज्ञानिक परामर्शदाता, चिकित्सीय सुविधा, अल्पआवास , पुलिस सुरक्षा ,की सुविधा प्रदान की जाती है जहां महिलाओं की गुप्त रूप से समस्या का निदान किया जाता है ,साथ ही लैंगिक समानता के बारे में बताते हुए कहा, कि हम सभी को अपनी सोच बदलने की आवश्यकता है जिससे समाज में दोनों के बीच समानता का उद्देश्य है पूर्ण किया जा सके ।अशोक कुमार सिंह के द्वारा बच्चों को रोल प्ले की भूमिका के माध्यम से समाज में फैली असमानता के बारे में बताया व स्पष्ट भी किया कि हमें इसे कैसे खत्म करना है ,निर्धारित करते हुए लैंगिक समानता विषय पर प्रश्न उत्तर करते हुए उनको समानता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन श्रीमती कृष्णा सिंह होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशनके द्वारा ने किया । कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य एवं समस्त स्टाफ चाइल्ड हेल्पलाइन से दुर्गेश केशवर्कर ,रिंकी सुपरवाइजर ,व जीएस कॉलेज के सभी छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!