Breaking News

6 अक्टूबर को बिल्सी में निकलेगा विशाल पथ संचलन

Spread the love

6 अक्टूबर को बिल्सी में निकलेगा विशाल पथ संचलन

बिल्सी ।संघ यात्रा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल पथसंचलन
बिल्सी नगर में 6 अक्टूबर 2025 को विशाल पथसंचलन निकलेगा। संचलन में सभी स्वयंसेवक संघ की पूर्ण गणवेश में सहभागिता करेंगे। संचलन बिल्सी नगर के ज्वाला प्रसाद जैन बाल निकेतन जूनियर हाई स्कूल से प्रारंभ होगा।
संघ की स्थापना 1925 में विजयदशमी के दिन प्रथम सरसंघचाल परमपूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार जी ने हिंदू समाज के संगठन के लिए की यह एक मात्र ऐसा संगठन है जो अपने कार्य को करते हुए 100 वर्ष पूर्ण कर रहा हैं संघ का लक्ष्य अपने राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाना हैं।
इस उत्सव को भव्य बनाने के लिए बिल्सी नगर के सभी स्वयंसेवक संचलन की व्यवस्थाए बहुत सुंदर रूप से कर रहे। सभी हिंदू परिवारों से अपील की है कि प्रत्येक परिवार से कमसे कम एक व्यक्ति इस विशाल पथसंचलन में पूर्ण गणवेश में सहभागिता करे और इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बने।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!