Breaking News

सभी की मनोकामनाओं को पूरी करती है मां स्कंदमाता

Spread the love

सभी की मनोकामनाओं को पूरी करती है मां स्कंदमाता

बिल्सी। शनिवार को नगर के देवी मंदिरों में मां के भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें अवतार मां स्कंदमाता की पूजा-अचर्ना की। भक्तों का मानना है कि इनकी पूजा करने से व्यक्ति के लिए मोक्ष के द्वार खुल जाते हैं। साथ ही परम सुख की प्राप्ति होती है। सच्चे मन से अगर मां स्कंदमाता की आराधना की जाए तो व्यक्ति सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मां की पूजा की। इधर, नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में नवरात्रि के पावन अवसर पर पारंपरिक विधि-विधान से कन्या पूजन का आयोजन किया गया। विद्यालय की छोटी-छोटी कन्याओं के देवी स्वरूप का पूजन किया गया। कन्याओं का पूजन कर फल, फूल, दही जलेबी से भोग लगाया गया। इस दौरान स्कूल में नौ देवियों के रूप को धारण कर स्कूल में भक्तिमय वातावरण हो गया। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस लाइन में रंगों की बौछार, एसएसपी ने अधिकारियों-कर्मचारियों संग खेली होली

Spread the love बदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस लाइन …

error: Content is protected !!