Breaking News

भक्तों ने बालाजी महाराज का श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना

Spread the love

भक्तों ने बालाजी महाराज का श्रृंगार कर की पूजा-अर्चना

बिल्सी। तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज पर चोला चढ़़ाया भव्य श्रृंगार किया। यहां सबसे पहले श्री बालाजी महाराज को गंगा जल से स्नान कराया गया। भक्तों का कहना है कि जो भी व्यक्ति बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाता है। उसकी सभी मनोकामनाएं बालाजी महाराज अवश्य पूर्ण करते है। उस पर बाबा की विशेष कृपा बनी रहती है। इसके बाद हुनमान चालीसा का पाठ किया गया। बाद में आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, अभिषेक देवल, ऋतिक देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार पर मंहत संजय शर्मा और खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर बालाजी महाराज पर आचार्य ललितेश्वर महाराज ने चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

फायरिंग में सिपाही घायल, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में लगी गोली; भैंस, नकदी और तमंचा बरामद

Spread the loveभैंस लूट और चोरी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार फायरिंग में सिपाही …

error: Content is protected !!