Breaking News

मिशन शक्ति के तहत महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताएं

Spread the love

मिशन शक्ति के तहत महाविद्यालय में हुई प्रतियोगिताएं

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिसमें लैंगिक समानता विषय पर छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में लैंगिक समानता पर हो रहे भेदभाव तथा अत्याचार को कैसे रोका जा सके पर भाषण-स्लोगन से अपने विचार प्रकट किए। प्राचार्य डा.पंकज कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज 5.0 के बारे में जानकारी प्रदान करायी। दिनांक 25 सिंतबर को महाविद्यालय में आयोजित सोशल मीडिया कैम्पेन कार्यक्रम में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में बीए प्रथम सेमेस्टर की अंजली माहेश्वरी ने प्रथम, रोशमीन ने द्वितीय एवं बीए पंचम सेमेस्टर के शिवओम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नुक्कड़ नाटक में गुड़िया रानी, कनिष्का, सृष्टी, हिना, गुन्जन, मधुबाला, राधा, निशा, मंजली, मुस्कान तथा पल्लवी की ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसका नेतृत्व बीए प्रथम सेमेस्टर की गुड़िया रानी द्वारा किया गया। नुक्कड़ नाटक में छात्राओं द्वारा पुरुष व महिलाओं के शोषण के बारे जानकारी दी तथा महिलाओं और पुरुषों को समान दर्जें का सम्मान देने पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शाहबुद्दीन अली खां ने किया। इस मौके पर विशाल महर, अब्दुल रईस खां, सुभाष बाबू, प्रदीप, सूरज आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!