Breaking News

भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

Spread the love

भैंस पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बिचौला टप्पा जामुनी में मंगलवार की सुबह रुक-रुक कर हुई बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गई। जिसके बाद पशुपालक के घर कोहराम मच गया। गांव निवासी मुनेशपाल पुत्र हाकिम सिंह ने बताया सुबह के समय बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आई उनकी भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। पशुपालक ने उक्त हादसे की सूचना बिल्सी तहसील प्रशासन को दे दी है। गनीमत रही आकाशीय बिजली की चपेट में कोई अन्य व्यक्ति नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इधर, हादसे के बाद क्षेत्र के लेखपाल श्याम कुमार ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील कार्यालय को भेज दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संगठन के पदाधिकारियों को प्रशासन द्वारा नजरबंद किया

Spread the loveबदायूं। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के युवा जिलाध्यक्ष रामलखन यादव एडवोकेट ने आरोप …

error: Content is protected !!