Breaking News

हनुमान चालीसा का पाठ दूर करता है सारे कष्ट

Spread the love

हनुमान चालीसा का पाठ दूर करता है सारे कष्ट

बिल्सी। मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में मंगलवावर को दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा समेत भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। मंहत संजय शर्मा ने कहा कि जो भक्त हनुमान चालीसा का पाठ करता है, बाबा उसके सारे कष्टों को दूर कर देते है। इसलिए भक्तों को चालीसा का पाठ सप्ताह में एक बार अवश्य करना चाहिए। इसके बाद सीता रसोई में अनुराग महेश्वरी ने छोले चावल, बिस्किट, समोसा, जलेबी और बूंदी का प्रसाद का भोग लगवा कर प्रसाद का वितरण कराया। यहां सभी भक्तों ने आरती के साथ हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।बाद में दरबार की ओर से श्रृंगार करने वाले परिवार को मंहत संजय शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के सेवादारों ने बालाजी महाराज का पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!