Breaking News

शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई

Spread the love

बिसौली। नगर व क्षेत्र में शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। नगर में जगह जगह विधि विधान से कन्या पूजन और दुर्गा पंडालों में हवन पूजन आयोजित किए गए। मंगलवार शाम अष्टमी और बुधवार को नवमी के अवसर पर नगर के बड़े मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिरों में महा आरती हवन पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने माता को हलवा पुरी का भोग अर्पित कर परिवार के लिए सुख शांति और समृद्धि की कामना की। घरों और पंडालों में कन्या पूजन भी किया गया। तहसील परिसर में तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने मां दुर्गा के बाल स्वरूप की पूजा कर नारी सम्मान का संदेश दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

संविदा लाइनमैन के खिलाफ शिकायत, जांच की मांग

Spread the loveबदायूं। जरीफनगर बिजलीघर क्षेत्र में तैनात एक संविदा लाइनमैन के खिलाफ कुछ उपभोक्ताओं …