Breaking News

मां सिद्दीदात्री की पूजा-अर्चना कर कराया कन्या भोज

Spread the love

मां सिद्दीदात्री की पूजा-अर्चना कर कराया कन्या भोज

बिल्सी। बुधवार को नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर समेत सभी मंदिरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्दीदात्री की भक्तों ने आराधना की। नगर के हनुमानगढ़ी देवी मंदिर सबसे अधिक भक्त पहुंचे। यहां पर भक्तों ने मनोकामना पूर्ण होने की कामना की। नवरात्र के अंतिम दिन सिद्दीदात्री की पूजा अर्चना की जाती है। नगर के मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई। इधर, क्षेत्र के गांव हैवतपुर में स्थित माँ दुर्गा मंदिर पर बुधवार को नवरात्री के अंतिम दिन को विशाल भंडारा का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में कन्याओं को भोज कराया। तत्पश्चात भारी संख्या में लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी रामवीर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति माता के नवरात्री के अंतिम दिन विशाल भंडारा होता है, जिससे माता प्रसन्न होती है, सभी झूठी बुराई पापों का नाश करती हैं। इस मौके पर भक्त देव ठाकुर, जय हिन्द, लोकेश, रविंद्र शर्मा, सतेंद्र, चेतन, अंशु सक्सेना, अजीत तोमर, अमित, पवन, नत्थू, देवांशु, पंकज आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!