Breaking News

मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा, प्रसाद को उमड़ी भीड़

Spread the love

मंदिर पर भक्तों ने कराया भंडारा, प्रसाद को उमड़ी भीड़

बिल्सी। नगर के दीननगर शेखपुर मार्ग स्थित मां काली माता के मंदिर पर नवरात्र के समापन पर भक्तों ने एक विशाल भंडारा का आयोजन कराया। यहां सबसे पहले मंदिर में देवी मां को प्रसाद का भोग लगाया गया। जिसके बाद कन्याओं को सहभोज कराया गया। उसके बाद भंडारा को शुरु किया गया। जिसमें क्षेत्र के आसपास के लोगों ने पहुंच कर माता रानी के प्रसाद का ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में मंदिर के पुजारी किशनपाल, जोगिंदर सिंह, अभिनेश कुमार, धर्मपाल, चंद्रपाल सिंह, अशोक कुमार, छत्रपाल कश्यप, उमेश चंद्र सूर्यवंशी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, तहसील क्षेत्र के गांव नगलाडल्लू में स्थित शिव मंदिर में चल रही अखंड रामायण के पाठ समाप्त होने पर यहां विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पंहुच कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चौधरी रामवीर सिंह, नेत्रपाल, परमानंद शाक्य, भूदेव शाक्य, भूपेंद्र शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …