Breaking News

मारपीट के मामले में सात लोगों पर हुई एफआईआर।

Spread the love

मारपीट के मामले में सात लोगों पर हुई एफआईआर

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतौल में पिछले दिनों जमीन बंटवारे को लेकर हुए झगड़े के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरु कर दी है। गांव निवासी अनीता देवी पत्नी यादराम ने अधिकारियों को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के ही मुकेश, दयाशंकर, तेजेन्द्र पुत्र चिरंजीलाल, नीतू पत्नी मुकेश, मिथलेश पत्नी दयाशंकर, सरिता देवी पुत्री चिरंजीलाल, चिरंजीलाल पुत्र साधूराम आदि से विवाद चल रहा है और पहले कई बार झगडा भी हो चुका है। जिसमे‍ं दयाशंकर अपने हाथ में कुल्हाडी लेकर उसके पति व देवर ओमप्रकाश को मारने की कोशिश कर चुका है। दिनांक 20 सिंतबर 2025 को शाम छह बजे उसक पति यादराम, देवर ओमप्रकाश आदि लोग अपने दरवाजे पर बैठे थे तभी उपरोक्त लोग लाठी-डण्डों व नाजायज असलाह से लैस होकर आ गये और गाली देते हुए प्रार्थिनी व हुए उसके देवर, पति के साथ मारपीट करने लगे। इतने में गांव के गंगा सिंह, लालसिंह उनके घर पर आ गये तभी उपरोक्त मुल्जिमानों ने गंगा सिंह व लालसिंह के साथ भी मारपीट करना शुरू कर दिया। इतने में तेजेन्द्र भागकर अपनी पिकअप कार स्टार्ट कर लाया और प्रार्थिनी व प्रार्थिनी के पति और गंगा सिंह, लालसिंह के ऊपर जान से मारने की नियत से गाडी उपर चढ़ा दी। जिसकी टक्कर लगने से गगा सिंह व लालसिंह गंभीर रूप से घायल हो गये और वही गिर गये। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जिसके बाद पीड़िता ने एसएसपी से इसकी शिकायत की। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि उक्त प्रकरण में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सहसपुर में पुरानी रंजिश …

error: Content is protected !!