Breaking News

योगी सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। योगी सरकार द्वारा महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर नागपुर में चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस अभियान के तहत महिलाओं को मिल रहे प्रशिक्षण और संसाधनों ने न केवल उन्हें सशक्त बनाया है, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल भी पेश की है। इस दौरान सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने चौपाल में उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। इधर एंटी रोमियो टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल भारती आदि उपस्थित रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …