Breaking News

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
बदायूं के थाना अलापुर की म्याऊं चौकी क्षेत्रांतर्गत दातागंज मार्ग स्थित मुर्गी फार्म से लेवर का पेमेन्ट कर घर वापस आ रहे बुलेट सवार युवक को तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने तुरन्त घायल को पीएससी भेजा जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान युवक आकाश यादव की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक आकाश ठेकेदार विमलेश यादव का पुत्र था और ग्राम विशारतनगर का रहने वाला था। तीन भाईयों में सबसे छोटा था और वर्तमान में दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रहा था। अभी कुछ दिन पहले वह छुट्टी पर घर आ हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोग घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …