Breaking News

राम नवमी दशहरा के अवसर पर लंकापति का दहन किया गया , रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

राम नवमी दशहरा के अवसर पर लंकापति का दहन किया गया , रामायण ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन भी किया
आसफपुर ( बदायूं ) – राम नवमी दशहरा मेले के समापन के अवसर पर रावण दहन किया गया ।
इस दौरान मेला कमेटी की ओर से रामायण ज्ञान प्रतियोगिता व कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया जिसमें स्थानीय कपिल पुत्र अनेक सिंह को डी वी पी एस का प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया व तृतीय पुरस्कार नीलम पुत्री परशु राम , अंश पुत्र पवन शर्मा को संयुक्त रूप से एम पी एस पी एस सम्मानित किया गया ।
दीक्षा पुत्री भूप नरेश पाल , अदिति पुत्री गवर्नर व अंकुर पुत्र तेजपाल व ललित पुत्र सुशेष मौर्य को भी डी वी पी एस सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित कर युवा प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ाया ।
कुश्ती अखाड़े में संभल जिले के कस्बा चंदौसी के नामचीन पहलवान इरशाद व अलीगढ़ के पहलवान आदिल को मेला कमेटी की ओर से ट्राफी भेंट की गई ।
आदर्श रामलीला मेला के आखिरी दिन समापन के दौरान कमेटी के अध्यक्ष रामौतार मिश्रा , मुख्य संरक्षक सतीश चंद्र पाराशरी पूर्व प्रधान , राकेश कुमार दीक्षित ,महासचिव श्रीकृष्ण मिश्रा , उपाध्यक्ष दुजेंद्र कुमार शर्मा , मंडल मंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा , अखिलेश पाराशरी , प्रवेश पाठक , कृष्णवीर मिश्रा , सुनील कुमार शर्मा , अनमोल शर्मा , पीयूष पाराशरी , आशुतोष पाराशरी , रवेंद्र प्रकाश शर्मा , राघवेंद्र शर्मा , अरविंद कटिया , हर्षित मिश्रा , प्रशांत मिश्रा , पशुपति मिश्रा , अमर नाथ मिश्रा , स्वतंत्र पाठक , सुधाकर शर्मा पत्रकार , अवनीश पाठक , प्रशांत राठौर , जुगल किशोर शर्मा , अनूप पाराशरी , पवन मिश्रा , विक्रम मौर्य पत्रकार आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता की ।
इस दौरान मेले में लगी बेशुमार भीड़ को काबू में करने के लिए थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी रामेंद्र सिंह , स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश ढाका , अंशुल कुमार , सुनील कुमार , छात्र पाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!