Breaking News

रावण वध व राजतिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन

Spread the love

रावण वध व राजतिलक के साथ हुआ रामलीला महोत्सव का समापन
गौतम असावा दोबारा चुने गए रामलीला कमेटी अध्यक्ष

सहसवान: नगर में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान पर चल रहे रामलीला महोत्सव में गुरुवार शाम को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम ने रावण को वाण मारा तो उसका पुतला धू धू कर जल उठा। पुतला दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग एकत्र हुए। इसके बाद प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा समेत सभी पदाधिकारियों और नगर के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने श्रीराम का तिलक कर आरती उतारी। इसके बाद राम बरात में शामिल झांकियों, काली अखाड़ों और कलाकारों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।
इसके बाद परंपरागत तरीके से आगामी वर्ष 2026 के लिए रामलीला कमेटी अध्यक्ष का चयन किया गया। नगर के वरिष्ठ व्यवसायी और वर्तमान रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा उर्फ बाबी को सर्वसम्मति से रामलीला कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर महामंत्री आदर्श सक्सेना, मनोज यादव, संतोष गांधी, रंजीत कौशिक, वेद प्रकाश मिश्रा, धर्मदेव तिवारी, सौरभ सक्सेना, नितिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी की बेटी शीतल देवल को ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

Spread the loveशिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, शिशु …