Breaking News

शस्त्र पूजन से पूर्व क्षत्रियों ने बिल्सी में निकाली शोभायात्रा

Spread the love

शस्त्र पूजन से पूर्व क्षत्रियों ने बिल्सी में निकाली शोभायात्रा

बिल्सी। बृहस्पतिवार की रात नगर के मोहल्ला संख्या पांच की क्षत्रिय कॉलोनी के लोगों ने दशहरा के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन से पूर्व नगर में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता की सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली। जिसे देखने के लिए सड़कों पर लोग उमड़ पड़े। इस दौरान काली अखाड़ा के कलाकारों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच की क्षत्रिय कॉलोनी से समाजसेवी दीपक चौहान और डा.जेपी सिंह सोंलकी ने इसका शुभांरभ किया। रथ पर विराजमान राम, लक्ष्मण और सीता का फूल मालाएं पहनाकर पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा मोहल्ला संख्या के होली चौक, बिजलीघर रोड, अटल चौक, पटवा बाजार, सीताराम तिराहा होते हुए नगर के प्राचीन हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंची। जहां पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने मां दुर्गा आदि का पूजा-अर्चना कर अपने-अपने शस्त्रों का पूजन किया। इसके बाद शोभायात्रा इसी रुट से वापस होते हुए क्षत्रिय कॉलोनी में जाकर समाप्त हुई। इस मौके पर दीपक चौहान, विजनेश सोंलकी, प्रतीक चौहान, हर्ष जादौन, मंयक तोमर, रंजीत चौहान, संजीव कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, लल्ला ठाकुर, प्रताप सिंह, विनय चौहान, अभिषेक तोमर, अनुग्रह सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!