Breaking News

स्वयंसेवकों ने बेहटा गुंसाई में निकाला पथ संचलन

Spread the love

स्वयंसेवकों ने बेहटा गुंसाई में निकाला पथ संचलन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाई में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर गांव में पथ संचलन निकाला गया। जिसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। पथ संचलन से पूर्व गांव के जनता बाल विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभाग प्रचारक कीर्ति कुमार संघ की स्थापना की आवश्यकता, उद्देश्य व उसकी 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज व स्वयंसेवकों से अपने जीवन में पांच परिवर्तन अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के परम वैभव के लिए पांच परिवर्तन के अंतर्गत हम सब अपने दैनिक जीवन में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली एवं स्वदेशी को अपनाएं तथा नागरिक कर्तव्यों का पालन करें। पथ संचलन विद्यालय से शुरू होकर मैन चौराहा, शनि मंदिर होते हुए पूर्व प्रस्तावित रुट से होते हुए पुन: विद्यालय पर सम्पन्न हुआ। यहां सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस मौके राजेश कुमार, गोपाल पुरी, प्रमोद गोस्वामी, महेश शर्मा, अर्पित शर्मा, ललतेश ठाकुर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

“नारी की गरिमा “

Spread the loveसहनशीलता, संघर्ष, गरिमा की कहानी नारी तुमने हर पृष्ठ पर उकेरी है मन …

error: Content is protected !!