Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी में समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Spread the love

फतेहगंज पश्चिमी में समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे के लोधी नगर चौराहे से आगे यस कृष्णा बैंक्वेट हाल में आज 4 अक्टूबर शनिवार को समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सपा के पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव, बरेली महानगर अध्यक्ष समी खां सुल्तानी, जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप, पूर्व जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव, प्रदेश सचिव मलखान सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार सहित तमाम सपा के वरिष्ठ नेताओं और युवाओं ने एकजुट होकर सपा पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव के चित्र पर फूलमाला पहनाकर पुष्प अर्पित कर उनको नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र यादव उर्फ गोपेश यादव ने किया। इस मौके पर कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के सपा के वरिष्ठ नेता किशन लाल यादव ने मुख्य अतिथियों एवं वरिष्ठ नेताओं को फूल माला पहनाकर और साल उड़ाकर कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों और किसानों एवं नौजवानों और कमजोर वर्ग की आवाज़ को उठाया है। हमें अपने नेता मुलायम सिंह यादव के दिखाए रास्ते पर चलकर जनता की सेवा करनी है। बरेली महानगर अध्यक्ष समी खां सुल्तानी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों से मुलायम सिंह के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी और कहां की सपा की विचारधारा सामाजिक न्याय और बराबरी की है। और कहा कि सपा शासन काल मे जितने विकास कार्य हुए उन्हें जनता में जाकर बताएं और संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को और मज़बूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव अशोक यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजवीर सिंह यादव, वरिष्ठ नेता राम बहादुर सिंह यादव, चांद मियां, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, पूर्व चेयरमैन सरजू यादव, किशन लाल यादव, कपिल यादव, सुरेंद्र गंगवार, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, बबलू सैनी, चंद्रपाल सिंह यादव, गोपेश यादव, महेंद्र पाल सिंह यादव, लखन सिंह यादव, देवेंद्र यादव, नितिन ठाकुर, राहुल गुप्ता, राहुल पांडे, राहुल महेश्वरी, अनिल शर्मा आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। और सभी ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

महिला दिवस पर 24 महिलाओं-बालिकाओं का सम्मान, योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बदायूं के तत्वावधान …

error: Content is protected !!