Breaking News

छात्राओं द्वारा थाना उघैती का भ्रमण किया गया तथा कक्षा 12वीं की छात्रा को एक दिवसीय थाना प्रभारी उघैती नियुक्त किया

Spread the love

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति फेस 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने हेतु आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को माधव राम इण्टर कालेज उघैती की छात्राओं द्वारा थाना उघैती का भ्रमण किया गया तथा कक्षा 12वीं की छात्रा रिचा शर्मा पुत्री विपिन कुमार नि0 उघैती को एक दिवसीय थाना प्रभारी नियुक्त किया गया तथा छात्रा रिचा शर्मा द्वारा थाना उघैती पर जनसुनवाई कर जनमानस की समस्याओं का विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

*कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियाँ :*
• छात्रा रिचा शर्मा द्वारा थाना उघैती के दैनिक कार्यों का संपादन कराया गया।
• जन शिकायतों की सुनवाई की गई तथा शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
• मिशन शक्ति फेस 5.0 की उद्देश्यमूलक गतिविधियों एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
• थाना क्षेत्र का भ्रमण कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई तथा महिला सुरक्षा उपायों के प्रति आमजन को जागरूक किया गया।
• छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली, थाने में पंजीकृत प्रकरणों की सुनवाई व निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता की भूमिका से अवगत कराया गया।

“मिशन शक्ति फेस 5.0 का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस प्रकार के नवाचारपूर्ण कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। समाज में महिलाओं की भागीदारी और सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा बदायूँ पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।”


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जैन संत बालाचार्य अभिनंदन सागर जी का बिल्सी में मंगल प्रवचन

Spread the loveबिल्सी। बिसौली रोड स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र पद्मांचल …

error: Content is protected !!