Breaking News

उझानी के संजरपुर रोड पर यात्री शेड में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Spread the love

उझानी के संजरपुर रोड पर यात्री शेड में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

बदायूं के थाना उझानी कस्बा उझानी के संजरपुर बालजीत मार्ग पर यात्री शेड में एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला । यात्री शेड में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देख राहगीरों की भीड़ जुट गई । राहगीरों ने पीआरवी 112 पुलिस को सूचना दी । सूचना मिलने पर पीआरवी 112 पुलिस व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी तो पुलिस ने शनिवार दो बजे के आसपास अज्ञात व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया । फिलहाल पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त कराने में सरगर्मी से जुटी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हरिद्वार में सम्मानित हुए रामपुर के शिक्षक

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। प्राथमिक विद्यालय भोट बक्काल के प्रधानाध्यापक मोहित कुमार सक्सेना को …

error: Content is protected !!