Breaking News

अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक जनपद स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ ,

Spread the love

अग्नि आपदा प्रबंधन विषयक जनपद स्तरीय तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ , बदायूं व संभल जिले के प्रतिभागी शामिल
आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के मुताबिक राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित ” अग्नि आपदा प्रबंधन ” विषयक तीन दिवसीय जनपद स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के निर्देशन में शुरू किया गया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार , रूपेश कुमार पटेल सभी प्रतिभागियों को विषयक संबंधी आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड विकास खंड बिसौली , इस्लाम नगर व अंबियापुर तथा संभल जिले के विकास खंड पंवासा , बहजोई व चंदौसी क्षेत्र के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं ।
जिसमें ग्राम्य विकास , पंचायतीराज , स्वास्थ्य विभाग , अग्नि शमन , बेसिक शिक्षा विभाग , भूमि संरक्षण , बाल विकास परियोजना , स्वरोजगार आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण प्रतिभाग ले रहे हैं ।
इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रदर्शक हरीश उपाध्याय , वीर पाल सिंह , प्रेमसागर यादव , आकाश कुमार , रामगोपाल कश्यप आदि सहयोग कर रहे हैं ।
यह कार्यक्रम 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 तक अनवरत चलाया जाएगा ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 🙏🙏


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!